केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (Pradhan Mantri Viksit Gram Swaraj Yojana – PM VGSY) को मंजूरी दी। यह योजना ग्रामीण स्थानीय शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने और विकसित भारत के लक्ष्य को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस योजना को 2026-27 से 2030-31 तक लागू किया जाएगा। यह एक केंद्र प्रायोजित योजना (Centrally Sponsored Scheme) है।

Ankitasharma70300 Images Qt72FuQWBRVk
Ankitasharma70300 Images Qt72FuQWBRVk

योजना का बजट

इस योजना के लिए कुल ₹7,395.55 करोड़ का परिव्यय निर्धारित किया गया है।

  • केंद्र सरकार का हिस्सा: ₹4,869.48 करोड़
  • राज्य सरकारों का हिस्सा: ₹2,526.07 करोड़
  • कार्यान्वयन अवधि: 2026-27 से 2030-31

प्रमुख उद्देश्य

  1. ग्राम पंचायतों की प्रशासनिक और वित्तीय क्षमता बढ़ाना।
  2. पंचायतों में डिजिटल शासन को प्रोत्साहित करना।
  3. ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) को मजबूत बनाना।
  4. सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाना।
  5. पंचायतों के स्वयं के राजस्व (Own Source Revenue) में वृद्धि करना।
  6. ग्राम सभाओं में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना।

योजना के लाभार्थी

इस योजना के अंतर्गत लगभग 2.55 लाख से अधिक पंचायतों और पारंपरिक स्थानीय निकायों को शामिल किया जाएगा। लगभग 32 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि और पंचायत से जुड़े अन्य हितधारक इसके प्रत्यक्ष लाभार्थी होंगे।

इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म, क्षमता निर्माण और पंचायतों की ऑनलाइन लेखा-परीक्षा जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

  • योजना: PM Viksit Gram Swaraj Yojana
  • मंजूरी: 28 अक्टूबर 2026
  • कुल बजट: ₹7,395.55 करोड़
  • केंद्र का हिस्सा: ₹4,869.48 करोड़
  • राज्य का हिस्सा: ₹2,526.07 करोड़
  • अवधि: 2026-27 से 2030-31
  • लाभार्थी: लगभग 32 लाख निर्वाचित प्रतिनिधि