Timeless India: Protection and Revival of Indian Cultural Identity पुस्तक के लेखक एवं संपादक तरुण विजय (Tarun Vijay) हैं। वे लेखक, पत्रकार और राज्यसभा के पूर्व सांसद हैं।
इस पुस्तक का विमोचन 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में किया गया। इसका प्रकाशन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) और सुभी पब्लिकेशन (Subhi Publication) ने किया है।
पुस्तक में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक स्मारकों और सभ्यतागत पहचान के संरक्षण तथा पुनर्जीवन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई है।
इस पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और IGNCA के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित ASI के धरोहर भवन में आयोजित हुआ।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- पुस्तक: Timeless India
- पूरा नाम: Timeless India: Protection and Revival of Indian Cultural Identity
- लेखक/संपादक: तरुण विजय
- प्रकाशक: IGNCA और Subhi Publication
- विमोचन: 28 अक्टूबर 2026
- स्थान: धरोहर भवन, नई दिल्ली
- विमोचनकर्ता: गजेंद्र सिंह शेखावत