पंचवर्षीय योजना एक ऐसी आर्थिक विकास योजना थी, जिसके अंतर्गत देश के उपलब्ध संसाधनों का आकलन करके अगले पाँच वर्षों के लिए कृषि, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, परिवहन, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों के विकास के लक्ष्य निर्धारित किए जाते थे।

भारत ने स्वतंत्रता के बाद गरीबी, बेरोजगारी, खाद्यान्न की कमी, औद्योगिक पिछड़ेपन और आर्थिक असमानता जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए नियोजित आर्थिक विकास का रास्ता अपनाया। इसी उद्देश्य से सोवियत संघ की नियोजन प्रणाली से प्रेरणा लेकर भारत में पंचवर्षीय योजनाएँ शुरू की गईं।

भारत में पहली पंचवर्षीय योजना 1951 में शुरू हुई और बारहवीं पंचवर्षीय योजना 2012 से 2017 तक चली। इसके बाद पंचवर्षीय योजनाओं की व्यवस्था समाप्त कर दी गई।

भारत में आर्थिक नियोजन को व्यवस्थित रूप देने के लिए 15 मार्च 1950 को केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रस्ताव द्वारा योजना आयोग (Planning Commission) की स्थापना की गई।

  • स्थापना: 15 मार्च 1950
  • प्रकृति: गैर-संवैधानिक एवं गैर-वैधानिक निकाय
  • अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री
  • प्रमुख कार्य: देश के संसाधनों का आकलन, विकास की प्राथमिकताएँ तय करना और पंचवर्षीय योजनाएँ तैयार करना।
  • प्रथम पंचवर्षीय योजना: 1951–1956

योजना आयोग का उद्देश्य देश के संतुलित आर्थिक विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करना था।

Annesharoy82803 Images 5jKvJ94tlHBG
Annesharoy82803 Images 5jKvJ94tlHBG

भारत की सभी 12 पंचवर्षीय योजनाएँ

1. प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951–1956) - हैरोड-डोमर मॉडल

  • इसका मुख्य ध्यान कृषि, सिंचाई, बिजली और खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने पर था।
  • देश में खाद्यान्न की कमी और शरणार्थियों के पुनर्वास जैसी समस्याओं को प्राथमिकता दी गई।
  • इस योजना में हरित क्रांति की आधारभूत तैयारी के लिए कृषि विकास पर जोर दिया गया।
  • भाखड़ा-नांगल और दामोदर घाटी जैसी बहुउद्देशीय परियोजनाओं को महत्व मिला।

2. द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956–1961) - पी.सी. महालनोबिस मॉडल

  • इस योजना में भारी एवं आधारभूत उद्योगों को प्राथमिकता दी गई। भिलाई, राउरकेला और दुर्गापुर इस्पात संयंत्रों की स्थापना इस काल की प्रमुख औद्योगिक उपलब्धियों में शामिल रही।
  • मशीन निर्माण, इस्पात, कोयला और इंजीनियरिंग उद्योगों के विकास पर ध्यान दिया गया।

3. तृतीय पंचवर्षीय योजना (1961–1966) - सुखमय चक्रवर्ती मॉडल

  • कृषि और उद्योग दोनों क्षेत्रों को विकसित करना इसका लक्ष्य था।
  • इस योजना के दौरान 1962 में चीन युद्ध और 1965 में पाकिस्तान युद्ध हुआ।
  • 1965–66 में गंभीर सूखे के कारण कृषि उत्पादन प्रभावित हुआ। इन परिस्थितियों के कारण योजना के लक्ष्य पूरे नहीं हो सके।

योजना-अवकाश (1966–1969)

4. चतुर्थ पंचवर्षीय योजना (1969–1974) - D.R. Godgil

  • इसका प्रमुख नारा स्थिरता के साथ विकास (Growth with Stability) था।
  • आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया। कृषि उत्पादन और खाद्यान्न में आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।
  • इस योजना के दौरान 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ। परमाणु परीक्षा, 14 बैंको का राष्ट्रीयकरण आर्थिक दबाव और महँगाई ने योजना के लक्ष्यों को प्रभावित किया।

5. पंचम पंचवर्षीय योजना (1974–1979) - डी.पी. धर

  • इस योजना में गरीबी उन्मूलन और रोजगार को प्राथमिकता दी गई। इसका प्रमुख नारा था – गरीबी हटाओ।
  • न्यूनतम आवश्यकताओं के कार्यक्रम (Minimum Needs Programme) को महत्व दिया गया।
  • इस योजना को निर्धारित अवधि से पहले 1978 में समाप्त कर दिया गया।
  • जनता पार्टी की सरकार ने इसे समाप्त करके नई योजना व्यवस्था शुरू की। यहीं योजना है जो 4 साल तक ही चली

Note: मोरारजी देसाई 24 मार्च 1977 को भारत के प्रधानमंत्री बने थे। उनका कार्यकाल 28 जुलाई 1979 तक रहा। भारत में लाने का श्रेय मोरारजी देसाई की इसी जनता पार्टी सरकार को जाता है। उन्होंने इंदिरा गांधी की पांचवीं पंचवर्षीय योजना को समय से पहले समाप्त करके 1978 में अनवरत योजना लागू की थी।

रोलिंग प्लान (1978–1980) - डॉ. गुन्नार मॉडल

  • अनवरत योजना (Rolling Plan) के जनक: डॉ. गुन्नार मिर्डल (Gunnar Myrdal) थे। उन्होंने अपनी पुस्तक 'एशियन ड्रामा' (Asian Drama) में इस अवधारणा को प्रस्तुत किया था। भारत में लागू करने का श्रेय: भारत में इस योजना को लागू करने का श्रेय डी.टी. लकड़ावाला (D.T. Lakdawala) को जाता है।

Note: वर्ष 1980 में सरकार में बदलाव हुआ था और कांग्रेस पार्टी भी सत्ता में लौटी थी, लेकिन उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी थीं।

6. षष्ठ पंचवर्षीय योजना (1980–1985) -

  • इस योजना में गरीबी कम करने पर विशेष ध्यान दिया गया। आर्थिक विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने का प्रयास किया गया। ऊर्जा, आधारभूत संरचना और तकनीकी विकास को महत्व दिया गया। ग्रामीण विकास और आर्थिक असमानता कम करने पर जोर दिया गया।

7. सप्तम पंचवर्षीय योजना (1985–1990)

  • इस योजना में खाद्यान्न उत्पादन, रोजगार और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कृषि, उद्योग और सामाजिक सेवाओं का विकास प्राथमिकता में रहा।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को महत्व दिया गया। तकनीकी आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित किया गया।

वार्षिक योजनाएँ (1990–1992)

राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक परिस्थितियों के कारण 1990–91 तथा 1991–92 में वार्षिक योजनाएँ लागू की गईं। इसके बाद 1992 में आठवीं पंचवर्षीय योजना शुरू हुई।

8. अष्टम पंचवर्षीय योजना (1992–1997)

मुख्य उद्देश्य: मानव संसाधन विकास और रोजगार

  • यह योजना आर्थिक उदारीकरण के बाद शुरू हुई।
  • 1991 के आर्थिक सुधारों का प्रभाव इस योजना में दिखाई दिया।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मानव संसाधन विकास पर जोर दिया गया।
  • निजी क्षेत्र की भूमिका और आर्थिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिला।
  • इस योजना में आर्थिक विकास के साथ सामाजिक विकास को भी महत्व दिया गया।

9. नवम पंचवर्षीय योजना (1997–2002)

मुख्य उद्देश्य: सामाजिक न्याय के साथ विकास

  • इस योजना का मुख्य विचार सामाजिक न्याय और समानता के साथ आर्थिक विकास था।
  • कृषि और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दी गई।
  • गरीबी उन्मूलन, रोजगार और क्षेत्रीय असमानता कम करने पर ध्यान दिया गया।
  • कमजोर वर्गों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को महत्व मिला।

10. दशम पंचवर्षीय योजना (2002–2007)

मुख्य उद्देश्य: तीव्र आर्थिक विकास और गरीबी में कमी

  • इस योजना में तेज आर्थिक विकास का लक्ष्य रखा गया।
  • गरीबी और बेरोजगारी कम करने पर जोर दिया गया।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता मिली।
  • विकास के लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

11. एकादश पंचवर्षीय योजना (2007–2012)

मुख्य उद्देश्य: तीव्र और अधिक समावेशी विकास (Faster and More Inclusive Growth)

  • इस योजना में समावेशी विकास को विशेष महत्व दिया गया।
  • शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया।
  • महिला सशक्तीकरण और सामाजिक समानता पर जोर दिया गया।
  • ग्रामीण विकास, रोजगार और कौशल विकास को प्राथमिकता मिली।
  • विकास का लाभ गरीब एवं वंचित वर्गों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया।

12. द्वादश पंचवर्षीय योजना (2012–2017)

मुख्य उद्देश्य: तीव्र, अधिक समावेशी और सतत विकास (Faster, More Inclusive and Sustainable Growth)

  • यह भारत की अंतिम पंचवर्षीय योजना थी।
  • इसका मुख्य लक्ष्य तेज आर्थिक विकास के साथ सामाजिक समावेशन और पर्यावरणीय स्थिरता सुनिश्चित करना था।
  • कृषि, उद्योग, आधारभूत संरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास पर जोर दिया गया।
  • कौशल विकास, रोजगार और गरीबी कम करने को महत्व दिया गया।
  • इस योजना की अवधि 31 मार्च 2017 को समाप्त हुई।