टाइगर ट्रायम्फ (Tiger Triumph) 2026 भारत और अमेरिका के बीच आयोजित एक द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास है। इसका पूरा उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance and Disaster Relief – HADR) अभियानों के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय और संयुक्त कार्यक्षमता को मजबूत करना है।

इस अभ्यास का पाँचवाँ संस्करण 2 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश स्थित मैरीटाइम वारफेयर सेंटर में शुरू हुआ। वर्ष 2026 में यह अभ्यास फील्ड अभ्यास के बजाय टेबलटॉप एक्सरसाइज (Tabletop Exercise) के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

Niharikasharma93239 Images GqlHO123Lhwt
Niharikasharma93239 Images GqlHO123Lhwt

इस अभ्यास में भारत की ओर से भारतीय नौसेना, थल सेना और वायु सेना के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त तीनों सेनाओं के विशेष बलों के जवान भी इसमें शामिल हैं। इस संस्करण में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) पहली बार भाग ले रहा है।

अमेरिका की ओर से अमेरिकी नौसेना, थल सेना, वायु सेना और मरीन कॉर्प्स के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अंतरिक्ष, साइबर, चिकित्सा और विस्फोटक आयुध निष्कासन से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • अभ्यास: टाइगर ट्रायम्फ 2026
  • भाग लेने वाले देश: भारत और अमेरिका
  • प्रकार: त्रि-सेवा HADR सैन्य अभ्यास
  • संस्करण: पाँचवाँ
  • आयोजन स्थल: विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश
  • 2026 का प्रारूप: टेबलटॉप एक्सरसाइज
  • विशेष तथ्य: NDRF ने पहली बार भाग लिया।