भारत सरकार ने वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा और सुधारों के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की थी। इस समिति का नाम High Level Committee on Banking for Viksit Bharat रखा गया है।

30 अक्टूबर 2026 को वित्त मंत्रालय ने इस समिति के गठन की जानकारी दी। समिति का अध्यक्ष सुरेश एन. पटेल (Suresh N. Patel) को बनाया गया है। वे पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (Central Vigilance Commissioner) रह चुके हैं।

समिति का मुख्य उद्देश्य भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना और ऐसे सुधार सुझाना है, जिससे भारत का बैंकिंग क्षेत्र अधिक मजबूत, समावेशी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सके।

समिति बैंकिंग प्रक्रियाओं, नियामकीय व्यवस्था, कानूनी ढाँचे और सार्वजनिक क्षेत्र के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण एवं सहकारी बैंकों की स्थिति की समीक्षा करेगी।

समिति का कार्यकाल छह महीने निर्धारित किया गया है।

Niharikasharma93239 Images Rg7QkeiMzN6X
Niharikasharma93239 Images Rg7QkeiMzN6X

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • समिति का नाम: High Level Committee on Banking for Viksit Bharat
  • गठन की जानकारी: 30 अक्टूबर 2026
  • अध्यक्ष: सुरेश एन. पटेल
  • पूर्व पद: केंद्रीय सतर्कता आयुक्त
  • कार्यकाल: छह महीने
  • उद्देश्य: भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में संरचनात्मक, संस्थागत, नियामकीय और कानूनी सुधार सुझाना।