भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग एक ऐसा दर्जा है जो किसी विशेष क्षेत्र से संबंधित उत्पाद को दिया जाता है। उस विशेष उत्पाद की गुणवत्ता, प्रतिष्ठा और अन्य विशेषताओं को आम तौर पर उत्पाद की भौगोलिक उत्पत्ति के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। इसे औद्योगिक संपत्ति के संरक्षण के लिए पेरिस कन्वेंशन के तहत बौद्धिक संपदा अधिकारों के एक तत्व के रूप में शामिल किया गया है
अनुच्छेद 22(1) भौगोलिक संकेत (जीआई) (geographical indication tag in hindi) को "ऐसे संकेत के रूप में परिभाषित करता है जो किसी सदस्य के क्षेत्र में या उस क्षेत्र के भीतर किसी विशिष्ट क्षेत्र या इलाके में किसी उत्पाद की उत्पत्ति को निर्दिष्ट करते हैं, जहां उत्पाद की अंतर्निहित गुणवत्ता, प्रतिष्ठा या अन्य विशिष्ट विशेषताओं को मुख्य रूप से उसके भौगोलिक मूल के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
भारत में GI टैग 1999 के Geographical Indications of Goods (Registration and Protection) Act के तहत दिया जाता है।
GI टैग 10 साल के लिए वैध होता है।
GI टैग के फायदे
- उत्पाद की असली पहचान (Authenticity) सुनिश्चित होती है।
- नकली उत्पादों पर रोक लगती है।
- स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों को आर्थिक लाभ मिलता है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान बढ़ती है।