education

Securities and Exchange Board of India - SEBI India

The Securities and Exchange Board of India (SEBI) is the regulatory authority overseeing the securities market in India, ensuring transparency, fairness, and protection of investor interests.

akashkumar19709

Published by

Securities and Exchange Board of India - SEBI India

सेबी एक वैधानिक निकाय और बाजार नियामक है, जो भारत में प्रतिभूति बाजार को नियंत्रित करता है। सेबी का मूल कार्य प्रतिभूतियों में निवेशकों के हितों की रक्षा करना और प्रतिभूति बाजार को बढ़ावा देना और विनियमित करना है।  सेबी को उसके सदस्यों के बोर्ड द्वारा चलाया जाता है। बोर्ड में एक अध्यक्ष और कई अन्य पूर्णकालिक और अंशकालिक सदस्य होते हैं। अध्यक्ष को केंद्र सरकार द्वारा नामित किया जाता है

• यह स्वायत्त हो गया और सेबी अधिनियम 1992 द्वारा वैधानिक शक्तियां दी गईं।

• यह एक अर्द्ध-न्यायिक निकाय है जो जाँच कर सकता है, फैसले सुना सकता है और दंड लगा सकता है।

• यह तीन श्रेणियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये कार्य करता है:

• सेबी अध्यक्ष के पास "तलाशी और जब्ती कार्रवाई" का आदेश देने का अधिकार है। सेबी बोर्ड किसी भी व्यक्ति या संस्था से किसी भी प्रतिभूति लेनदेन के संबंध में जानकारी, जैसे टेलीफोन कॉल डेटा रिकॉर्ड, मांग सकता है।

सेबी की स्थापना 12 अप्रैल, 1988 को हुई थी और इसे 30 जनवरी, 1992 को वैधानिक मान्यता मिली थी. इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसके क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, और नई दिल्ली में हैं.

 

सेबी का मुख्य कार्य

सेबी स्टॉक एक्सचेंजों की गतिविधियों को नियंत्रित करता है, शेयरधारकों के अधिकारों की रक्षा करता है और उनके निवेश की सुरक्षा की गारंटी भी देता है। इसका उद्देश्य अपने वैधानिक नियमों और स्व-विनियमन व्यवसाय में सामंजस्य स्थापित करके धोखाधड़ी को रोकना भी है।

1.निवेशकों के हितों की रक्षा करना ।2.  प्रतिभूति बाज़ार को विनियमित करना । 3. बाज़ार में पारदर्शिता सुनिश्चित करना । 4. बाज़ार में हेरफेर की जांच करना । 5. अंदरूनी कारोबार को रोकना । 6. कंपनियों के झूठे और भ्रांतिकारक प्रयासों को रोकना। 7. IPO की प्रक्रिया का ध्यान रखना । शेयर दलालों, सब-ब्रोकरों, पोर्टफ़ोलियो मैनेजर, और अन्य मध्यस्थों के कामकाज को नियंत्रित करना

 

👁 315 Views 👍 0 👎 0