current-affairs

सी.पी. राधाकृष्णन — भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

Explore insights about सी.पी. राधाकृष्णन — भारत के 15वें उपराष्ट्रपति. Read more on our platform.

akashkumar19709

Published by

सी.पी. राधाकृष्णन — भारत के 15वें उपराष्ट्रपति

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan Vice President of India, 15th Vice President of India) भारत के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने 12 सितंबर 2025 को शपथ ग्रहण किया। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 (Vice President Election 2025 India) में उन्होंने एनडीए (NDA) उम्मीदवार के रूप में भाग लिया और विपक्षी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) के प्रत्याशी पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। इस चुनाव में कुल 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया। राधाकृष्णन को 452 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी को 300 मत प्राप्त हुए। इस तरह उन्होंने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले वे महाराष्ट्र के राज्यपाल (Governor of Maharashtra) के पद पर कार्यरत थे और इससे पहले वे झारखण्ड के राज्यपाल (Governor of Jharkhand) भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक करियर तमिलनाडु से शुरू हुआ और वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े रहे हैं। उपराष्ट्रपति बनने के बाद वे राज्यसभा के सभापति (Rajya Sabha Chairman) भी होंगे, जिससे आने वाले वर्षों में संसद की कार्यवाही पर उनका महत्वपूर्ण प्रभाव रहेगा।

👁 167 Views 👍 0 👎 0